फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेल्ट ग्रेडिंग कराटे प्रतियोगिता में 17 खिलाड़ियों ने जीती यलो बेल्ट

विज्ञापन
फोटो संख्या:66- कराटे प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी कोच व  स्टाफ  के साथ--स्रोत कोच
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ की सैनी धर्मशाला में बेल्ट ग्रेडिंग कराटे प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। दो दिवसीय बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में 28 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें 17 खिलाड़ियों ने यलो, पांच खिलाड़ियों ने ऑरेंज, तीन खिलाड़ियों ने ग्रीन, दो खिलाड़ी ने पर्पल और एक खिलाड़ी ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त किया।
विज्ञापन

कोच लोकेश सैनी ने बताया कि सैनी धर्मशाला में 25 व 26 अक्तूबर को दो दिवसीय बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता भिवानी से आए कोच संजय वर्मा की देखरेख में करवाई गई।
प्रतियोगिता में खिलाड़ी अक्षराज, कार्तिक, चिराग, अंशु, वंश, कृतिका, नव्या, अंश शर्मा, अनन्या, लकी, पूनित कुमार, सक्षम यादव, काव्या, निरव, आदर्श, आदित्य, मानव ने यलो बेल्ट, यशवी, रुहांश रैका, दीक्षा, दिव्या, हर्ष ने ऑरेंज बेल्ट, विजयलक्ष्मी राव, छवि, कशिश ने ग्रीन बेल्ट, जतिन बंसल, उज्जवल पर्पल बेल्ट, पुष्कल राज ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त किया।
विज्ञापन

संजय वर्मा ने कहा कि कराटे में मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही असली ताकत है। खेल हार-जीत तो होती रहती है लेकिन हमें मैदान में डटकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें