फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पांच खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Sun, 08 Nov 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई पांच खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। देहरादून की त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित 35वीं एआईजीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता में रेवाड़ी शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर आगामी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विकास नगर सेक्टर-10 में राव तुलाराम स्टेडियम के नजदीक स्थित रेवाड़ी शूटिंग अकादमी की ओर से प्रतियोगिता में कुल नौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें हर्ष ढिल्लों, लक्ष्य यादव, प्रणव, कुणाल, पीयूष, नितिन, प्रशांत, दक्ष सैनी और हर्षित शामिल रहे।
सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से हर्षित, लक्ष्य यादव, हर्ष ढिल्लों, दक्ष सैनी और प्रशांत ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

अकादमी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटिंग कोच विजय कुमार ने सभी पांचों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें