फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बारिश के चलते पांच जोड़ी ट्रेनें रद्द

Wed, 03 Sep 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जम्मू मंडल में भारी बारिश के चलते कठुआ–माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी दिक्कत आ गई है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पांच जोड़ी ट्रेनें रद्द की गई हैं जबकि कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं।
विज्ञापन


अजमेर–जम्मूतवी और जम्मूतवी–अजमेर ट्रेन 2 से 6 सितंबर तक रद्द रहेंगी। बाड़मेर–जम्मूतवी और जम्मूतवी–बाड़मेर ट्रेन 2 से 30 सितंबर तक नहीं चलेंगी।
इसी तरह बांद्रा टर्मिनस–जम्मूतवी 6, 13, 20 और 27 सितंबर और जम्मूतवी–बांद्रा टर्मिनस 8, 15, 22 और 29 सितंबर को रद्द रहेगी।
भावनगर टर्मिनस–शहीद कैप्टन तुषार महाजन 7, 14, 21 व 28 सितंबर और वापसी में 8, 15, 22 और 29 सितंबर को बंद रहेगी।
इसके अलावा साबरमती–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन 7, 14, 21 व 28 सितंबर और वापसी में 2, 9, 16, 23 और 30 सितंबर को रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से रद्द की गई ये ट्रेनें
भगत की कोठी–जम्मूतवी और साबरमती–जम्मूतवी ट्रेनें अब 2 से 30 सितंबर तक केवल फिरोजपुर कैंट तक ही चलेंगी। जम्मूतवी–भगत की कोठी और जम्मूतवी–साबरमती 3 से 30 सितंबर तक जम्मूतवी की बजाय फिरोजपुर कैंट से ही चलेंगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी संबंधित ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें