रेवाड़ी। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की ओर से आयोजित सहायक प्रोफेसर (वाणिज्य) भर्ती परीक्षा में आईजीयू की पांच छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्राओं में भावना वर्मा, निधि यादव, ज्योति, साक्षी और ऋतु शामिल हैं।
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसे योग्य और सक्षम शिक्षकों का निर्माण करना है, जो समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।
कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संस्कृति और बेहतर वातावरण को दर्शाती हैं। अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. सुनील कुमार ने भी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. रविंद्र ने बताया कि चयनित सभी छात्राएं मेहनती, अनुशासित और समर्पित रही हैं। यह गर्व का विषय है कि पांचों छात्राएं वर्तमान में विभाग से पीएचडी कर रही हैं। इनमें भावना वर्मा और निधि यादव ने एमकॉम की शिक्षा भी आईजीयू से ही प्राप्त की है।
साक्षी
साक्षी
साक्षी
साक्षी