फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 7पुलिस की गिरफ्त में अवैध ह​​थियारों के साथ पकड़े गए आरोपी दीपांशु, योगेश, प्रदुमन। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापा डालते हुए पांच आरोपियों को 3 देसी पिस्टल, 2 कट्टे व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान गांव गुर्जर माजरी निवासी योगेश उर्फ योगी, गांव निलाहेड़ी निवासी रवि कुमार, मोहल्ला आजाद नगर निवासी दीपांशु उर्फ दिपु, मोहल्ला कुतुबपुर निवासी रितिक उर्फ रामपट व गांव बेरली खुर्द निवासी प्रदुमन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पहली घटना में अवैध देशी कट्टा व दो कारतूस के साथ गांव गुर्जर माजरी निवासी योगेश उर्फ योगी को सेक्टर-18 से गिरफ्तार किया है। दूसरे मामले में थाना कोसली पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल के साथ जिला झज्जर के गांव निलाहेड़ी निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रवि बाईपास धारोली कोसली रोड पर खड़ा हुआ है, उसके पास अवैध देसी पिस्टल है। पुलिस ने छापा डालकर आरोपी की धर दबोचा।
एक अन्य मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध हथियार के साथ दीपांशु उर्फ दीपु प्रजापति चौक के रेलवे फाटक की तरफ पैदलजा रहा है। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी से अवैध देसी पिस्टल बरामद हुआ।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में महेंद्रगढ़ रोड नजदीक रेलवे पुल के नीचे से पुलिस ने मोहल्ला कुतुबपुर निवासी रितिक उर्फ रामपट को अवैध देसी पिस्टल व एक कारतूस के साथ पकड़ा। इसी प्रकार से गांव बोडिया कमालपुर बस स्टैंड के पास से अवैध देसी कट्टा के साथ गांव बेरली खुर्द निवासी प्रदुमन पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें