रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) में सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों के विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एमए, एमकॉम, एमएससी, एमसीए, एलएलबी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 2 जुलाई तक आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में जमा करवाना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 जुलाई से विश्वविद्यालय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई से 8 जुलाई के मध्य होगी। प्रथम मेरिट सूची 11 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी और पहली काउंसिलिंग 14 जुलाई 2025 को होगी। दूसरी काउंसिलिंग 17 जुलाई को और तीसरी काउंसिलिंग 21 जुलाई को होगी। विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों की सूची, काउंसिलिंग का कार्यक्रम और कक्षाओं की शुरुआत विस्तृत सूचना विवरणिका सत्र 2025-26 विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संवाद