फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी भाइयों पर हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ब्रॉस मार्केट में चार दिन पूर्व रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में दो भाइयों की पिटाई करने और बिना पैसे दिए कपड़े ले जाने के मामले में माडल टाउन थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव भवाड़ी निवासी देवेंद्र उर्फ देवी, विनय उर्फ कालू, गजेंद्र उर्फ अभय सिंह, अमन व सुनील के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुुमार ने बताया कि करनावास निवासी जय भगवान ने शिकायत में बताया कि उसकी जेबी कलेक्शन के नाम से ब्रास मार्केट में शोरूम है। 15 फरवरी को शाम करीब साढ़े सात बजे वह व उसका बड़ा भाई पवन तथा दुकान में अन्य चार नौकर मनीष, हिमांशु, चिन्टू व सागर मौजूद थे। इस दौरान दो लड़के उसकी दुकान के अंदर आए और कहने लगे कि कपड़े दिखाओ। इसके बाद उनको कपड़े दिखा दिए और कपड़े पसंद करने के बाद भाव भी बता दिया। इसके बाद पेमेंट के लिए बोला तो दोनों युवकों ने जयभगवान को धमकी दी कि आप कपड़े भी दोगे व पैसे भी दोगे। जब उसने मना किया तो उन्होंने फोन करके और अन्य युवक बुला लिए। उनमें से एक युवक गजेंद्र निवासी भवाड़ी है, जिसको वह जानता है। क्योंकि वह उसके साथ स्कूल में पढ़ता था। गाड़ी में सवार होकर आए युवकों के हाथ में लकड़ी के बैंसे थे, उन्होंने आते ही उनको पीटना शुरू कर दिया। जिससे उनको व उनके बड़े भाई को काफी चोटें आई। जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों गांव भवाड़ी निवासी देवेंद्र उर्फ देवी, विनय उर्फ कालू व गजेंद्र को वीरवार की शाम गिरफ्तार कर लिया था और दो आरोपी अमन व सुनील को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें