संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन 25 जुलाई था। ऑनलाइन डॉक्यूमेंट की जांच का कार्य 27 जुलाई तक चलेगा। 30 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 30 जुलाई से 2 अगस्त तक फीस जमा करा सकेंगे।
जिले में 6 सरकारी और 3 एडेड कॉलेजों में ही पीजी कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इनमें सेक्टर-18 राजकीय गर्ल्स कॉलेज, बावल राजकीय कॉलेज, पाली महिला कॉलेज, कोसली कॉलेज, गुरावड़ा कॉलेज व खरखड़ा कॉलेज के अलावा अहीर कॉलेज, केएलपी कॉलेज व आरडीएस गर्ल्स कॉलेज में पीजी कोर्स संचालित हो रहे हैं।
इन कॉलेजों में स्नातकोत्तर में हैं इतनी सीट : राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 में एमकॉम में 60, एमएससी भूगोल में 40 सीट, राजकीय महाविद्यालय बावल में एमए संस्कृत में 40 , राजकीय महाविद्यालय पाली में एमसीए में 40 सीट, राजकीय महाविद्यालय कोसली में एमएससी गणित में 40 सीट, राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में एमए राजनीति विज्ञान में 40 सीट, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीट, केएलपी महाविद्यालय रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीट, एमएससी भूगोल में 40 व आरडीएस महाविद्यालय रेवाड़ी में एमए हिंदी में 40, एमए राजनीति विज्ञान में 40 और एमकॉम में 40 सीट हैं। ी