फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूरे देश के साथ जिले में 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण के लिए वैक्सीन की पहली खेप वीरवार को नागरिक अस्पताल में पहुंचेगी। इसको लेकर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष बैठक बुलाकर तैयारियों का जायजा लिया गया। बता दें कि पहले दिन मसानी, भाड़ावास, फतेहपुरी व शहर के सेक्टर-4 डिस्पेंसरी में 439 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। बता दें कि जिले में यह टीकाकरण 34 केंद्रों पर चलाया जाना है, लेकिन पहले दिन चार केंद्रों पर शुरू किया जाएगा। पहले चरण में जिले के 5 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण की 0.5 एमएल की पहली डोज दी जाएगी।
विज्ञापन




वेबिनार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के प्रयास
आईएमए रेवाड़ी और डॉक्टर्स फॉर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में टीकाकरण को लेकर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुनीला गर्ग थीं। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीन हानिकारक नहीं है, इसे लगवाना समय की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जब तक 70 प्रतिशत लोग या तो वैक्सीन नही लगवा लें, तब तक हमें सवाधानी बरतनी पड़ेगी। इस मौके पैनल के वक्ता गुरुग्राम से डॉ. जयभागवान गर्ग, नोएडा अपोलो से डॉ अरविंद गर्ग, डॉ. पवन गोयल, आईएमए रेवाड़ी प्रधान अशोक सैनी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शिवरतन यादव और डॉ. घनश्याम मित्तल ने भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें