फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन साल पहले पहले युवक पर की फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। सीआईए कोसली पुलिस टीम ने लगभग तीन साल पहले गांव हुसैनपुर निवासी एक युवक पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला दौसा के गांव गुल्लाना निवासी विक्रम कुमार मीणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आरोपी आनंद और हरिंद्र उर्फ सोनू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है



गांव हुसैनपुर निवासी सतपाल उर्फ लीलू ने अपनी शिकायत में बताया था कि 8 मार्च 2022 को उसने श्याम भक्तों के लिए गांव हरिनगर के पास शिविर लगाया हुआ था। इसी दौरान गांव हरिनगर निवासी अजीत उसके पास स्कूटी लेकर आया। कनुका रोड मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का जो हिसाब उसने सरपंच आनंद से मांगा था, उस हिसाब के लिए सरपंच उसे उसके घर बुला रहा है। इसके बाद अजीत उसे अपने साथ बैठाकर अपने घर ले गया, जहां सरपंच आनंद अपने दो साथियों के साथ पहले से ही बैठा हुआ था। सरपंच आनंद ने उसके वहां जाते ही उसके साथ अभद्र भाषा का उपयोग शुरू किया। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो सरपंच आनंद ने उस पर गोली चला दी। गोली इसके बराबर से निकल गई।
विज्ञापन

सतपाल उर्फ लीलू ने बताया कि सरपंच आनंद के दो साथियों ने उसे पकड़ लिया था और आनंद ने उस पर फिर से फायर कर दिया। गोली उसकी बाजू में लगी। इसके बाद जान बचाने के लिए वह अपने गांव की ओर दौड़ पड़ा। जब सरपंच व उसके साथियों ने उसका पीछा किया तो इसी दौरान उसका भाई वहां आ गया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए।लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें