फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर मामूली कहासुनी के बाद घर पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में बुधवार की देर रात शराब ठेके पर मामूली कहासुनी के बाद युवकों ने गांव गोकलगढ़ निवासी एक व्यक्ति के घर पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद तीन युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव गोकलगढ़ निवासी भारत व अमन बुधवार की रात 10 बजे गांव गोकलगढ़ के टी-प्वांइट स्थित ठेके पर शराब लेने के लिए गए थे। शराब लेने के बाद पास में ही लगी रेहड़ी पर दोनों कुछ खाद्य सामग्री खरीद रहे थे। इसी बीच गांधी, भड्डू व छोटू नाम के तीन युवक पहुंच गए। इस दौरान किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी। इस पर तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान अमन ने अपने किसी साथी महेश को फोन कर बुला लिया। महेश ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर घर भेज दिया। रात साढ़े 11 बजे भारत अपने साथी अमन के साथ घर बैठा हुआ था। इसी बीच एक स्कूटी और बाइक पर सवार होकर छोटू, गांधी और भड्डू अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और फिर फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। भारत ने गोली चलने की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि गोली चलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें