अग्निशमन अधिकारी मामचंद ने बताया कि रेवाड़ी से करोली की दूरी काफी अधिक है। हम यथाशीघ्र पहुँचने का प्रयास करते हैं। हमने पहले ही दो गाड़ियां कोसली और एक गाड़ी कनीना भेज दी थी। कुछ मिनटों की देरी होने पर भी कर्मचारियों के साथ मारपीट करना ठीक नहीं है। हमला करने वाले कुछ लोग नशे में थे।
दीपावली की रात गांव कारोली में लगी आग बुझाने पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। तीन कर्मचारी घायल हुए हैं। एक कर्मचारी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई है। पुलिस जांच में जुट चुकी है। दरअसल, दिवाली की रात अग्निशमन विभाग को सूचना मिली थी कि कोसली कस्बे के कारोली गांव की बणी में रखे ईंधन में आग लग गई है।
विज्ञापन
सूचना के बाद कोसली से दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गई। आग भीषण होने के कारण तुरंत दूसरी गाड़ी भी मौके पर भेजी गई। इस बीच आग खेतों की ओर फैलती चली गई। ग्रामीणों ने मौके पर फायर ब्रिगेड और गाड़ियां बुलाने की मांग की। रेवाडी से फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर कुछ लोग फायर ब्रिगेड कर्मियों पर भड़क गए।
अग्निशमन अधिकारी ने रखा ये पक्ष
गुस्साए लोगों ने दमकल चालक रमेश, कोसली कर्मचारी नवीन और राजकरण को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। अग्निशमन अधिकारी मामचंद ने बताया कि रेवाड़ी से करोली की दूरी काफी अधिक है। हम यथाशीघ्र पहुँचने का प्रयास करते हैं। हमने पहले ही दो गाड़ियां कोसली और एक गाड़ी कनीना भेज दी थी। कुछ मिनटों की देरी होने पर भी कर्मचारियों के साथ मारपीट करना ठीक नहीं है। हमला करने वाले कुछ लोग नशे में थे। पैर में चोट लगने के कारण चालक रमेश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इससे संबंधित एक शिकायत भी पुलिस को दी गई है।