फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिवाली पर 12 घंटे की ड्यूटी करेंगे दमकलकर्मी, कुंड बैरियर और पाल्हावास में तैनात होंगी अतिरिक्त गाड़ियां

Tue, 03 Nov 2026 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की गाड़ी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिवाली पर आग की घटनाओं की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान कर्मचारियों की ड्यूटी आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने की योजना बनाई गई है। दूरदराज के क्षेत्रों में दमकल की गाड़ियां तैनात की जाएंगी, ताकि सूचना मिलने पर जल्द सहायता पहुंच सके। कुंड बैरियर और पाल्हावास में दमकल की एक-एक गाड़ी रखी जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में अग्निशमन विभाग में कुल 84 कर्मचारी कार्यरत हैं। एक दमकल गाड़ी को 24 घंटे संचालित करने के लिए कम से कम 18 कर्मचारियों की जरूरत होती है। इसमें आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट शामिल हैं।
जिले की आबादी 11 लाख से अधिक है। दो औद्योगिक क्षेत्रों वाले रेवाड़ी जिले में अग्निशमन विभाग के पास आग की घटनाओं से निपटने के लिए सिर्फ 15 दमकल गाड़ियां हैं। जिले में 412 गांव और आठ ब्लॉक हैं।
विज्ञापन

आबादी के साथ औद्योगिक गतिविधियों और शहरी क्षेत्र का विस्तार भी लगातार हो रहा है लेकिन दमकल विभाग के संसाधनों में उसी अनुपात में बढ़ोतरी नहीं हुई है। यही वजह है कि पिछले पांच वर्षों में जिले में कई ऐसे बड़े अग्निकांड हुए, जिनमें आग पर काबू पाने के लिए बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियां लगानी पड़ीं।
मई 2026 में बावल सेक्टर-5 की केमिकल फैक्टरी में आग बुझाने के लिए करीब 35 दमकल गाड़ियां पहुंची थीं। फरवरी 2026 में रेवाड़ी के जेप्टो गोदाम में आग पर काबू पाने के लिए 21 गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी। मार्च 2025 में बावल औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में 18 गाड़ियां लगाई गई थीं।
सितंबर 2026 में बावल सेक्टर-3 की दो फैक्टरियों में आग बुझाने के लिए 15 से अधिक दमकल गाड़ियां पहुंचीं। वहीं, मई 2026 में सेक्टर-6 की सोलर पैनल फैक्टरी में 12 और मई 2024 में बावल के सेफ्टी हाउस गोदाम में 12 गाड़ियां लगाई गई थीं। ये घटनाएं जिले में बड़े अग्निकांडों से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत को उजागर करती हैं।
पहले जिले में 18 दमकल गाड़ियां थीं, लेकिन तीन गाड़ियों की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद उन्हें एनसीआर से बाहर के क्षेत्रों में भेज दिया गया। ऐसे में जिले में गाड़ियों की संख्या घटकर 15 रह गई। बढ़ती आबादी और औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए संसाधनों की जरूरत और बढ़ गई है।

छह स्थानों पर संचालित हो रहीं अग्निशमन सेवाएं
जिले में रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल और कोसली में अग्निशमन सेवाएं संचालित हैं। रेवाड़ी में एक, धारूहेड़ा में दो, बावल में दो और कोसली में एक स्थान पर अग्निशम सेवा उपलब्ध हैं। धारूहेड़ा और कोसली में रेवाड़ी से भी कर्मचारी भेजकर व्यवस्था संभाली जा रही है। आईएमटी बावल में अलग से स्वीकृत पदों और पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद उपलब्ध कर्मचारियों के माध्यम से सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

दूसरे फायर स्टेशन के लिए तलाशी जा रही जमीन
रेवाड़ी शहर में फिलहाल नाईवाली चौक पर ही एक फायर स्टेशन है। यह शहर के व्यस्त और जाम प्रभावित इलाकों में शामिल है। ऐसे में आगजनी की सूचना मिलने पर कई बार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी होती है। शहर की बढ़ती आबादी और विस्तार को देखते हुए विभाग की ओर से एक और फायर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

वर्जन
दिवाली पर आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार के दौरान कर्मचारियों की ड्यूटी आठ घंटे से बढ़ाकर 12-12 घंटे की जाएगी। कुंड बैरियर और पाल्हावास में एक-एक दमकल गाड़ी रखी जाएगी।-संजय, अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें