फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर नहीं चला सकेंगे पटाखे..डीसी ने 15 नवंबर तक लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर इस बार पटाखे नहीं चला सकेंगे, डीसी यशेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए 6 से लेकर 15 नवंबर तक किसी भी तरह के पटाखों के चलाने पर रोक लगा दी है। इसका बड़ा कारण जिले में बढ़ते हुए प्रदूषण स्तर को माना गया है। डीसी ने कहा कि कोरोनाकाल में बढ़ता प्रदूषण पहले से बीमार, बुजुर्ग, बच्चे, सांस की बीमारी से ग्रस्ति व कोविड पीड़ित मरीजों के लिए पटाखे जानलेवा हो सकते हैं, ऐसे में पटाखों पर रोक लगा दी गई है। रेवाड़ी सीमा क्षेेत्र में कहीं पर भी यदि कोई पटाखों का प्रयोग करता हुआ पाया गया तो धारा-144 व एक्सप्लोसिव रूल्स 2008 के तहत कार्रवाई होगी। अर्थात पटाखे बेचने, रखने व चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। एसपी सहित संबंधित सभी अधिकारियों को पालना के लिए लिख दिया गया है।
विज्ञापन

-वीरवार को एक्यूआई दर्ज किया गया था 449
रेवाड़ी इस बार देश के सबसे प्रदूषित शहरों में सुमार है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वीरवार को धारूहेड़ा में एक्यूआई 449 दर्ज किया गया था, जो कि रेड जोन में आता है। अर्थात स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। वहीं शुक्रवार को भी एक्सूआई 377 दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन गुणा तक ज्यादा है। बता दें की अक्तूबर माह से ही धारूहेड़ा के साथ पूरे जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है।
सभी को मिलकर करना होगा काम: डीसी
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि मानव भलाई के लिए पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जाना जरूरी थी। क्योंकि बढ़ता प्रदूषण जानलेवा हो सकता है। प्रशासन की ओर से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में और बदलते मौसम में स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित विभाग कोरोना से बचाव के लिए विशेष प्लान बनाकर कार्य करें। डीसी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हमें मिलकर उचित कदम उठाने हैं और निर्धारित नियमों की पालना करते हुए कोरोना से दूरी बनाए रखनी है। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितने भी कोविड केयर सेंटर बने हुए हैं, उन सभी पर निरंतर दौरा करके आवश्यक मूल-भूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। प्रशासन की ओर बढ़ते प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए पानी का छिड़काव सड़कों से मिट्टी हटाने के आदेश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें