रेवाड़ी। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने मुख्य दमकल केंद्र परिसर में कार्मिक भूख हड़ताल की हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन सुरेश कुमार और रामकुमार ने किया।
कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं हुआ तो एक और दो मई को दो दिवसीय हड़ताल की जाएगी जिसे आगे अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के चलते आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन हड़ताल के कारण फायर सेवाओं पर असर पड़ रहा है जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। साथ ही राज्यव्यापी हड़ताल को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।
नेताओं ने फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा देने परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा एक सदस्य को सरकारी नौकरी लंबित वेतन वृद्धि का भुगतान और कर्मचारियों के समायोजन जैसी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।