बावल। गांव रसियावास रोड पर अचानक एक गोदाम में आग लग गई। यहां पर औद्योगिक कंपनियों से इकट्ठा किया हुआ कबाड़ रखा हुआ था। गोदाम में मौजूद श्रमिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
लेकिन देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे दूर-दूर तक दिखाई देने लगी। आग ने गोदाम के पास में पड़ी प्लास्टिक व कट्टों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद पहुुंची दमकल की गाड़ियों ने तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने बताया कि आगजनी से हुए नुकसान का अभी अंदाजा लगाना मुश्किल
है। आग पर काबू पाने के बाद भी शाम तक धुआं उठता रहा। रसियावास निवासी देवेंद्र ने बताया कि उनके यह उनके मामा के लड़के का गोदाम है। बताया कि वह दोपहर को करीब दो बजे घर पर खाना खाने गए हुए थे। लौटकर वापस आए तो एक व्यक्ति ने बताया कि गोदाम में भीषण आग लग गई। काफी नुकसान हुई है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।ा