सेक्टर-3 में इंडस्ट्रियल सेफ्टी हाउस के नाम से गोदाम है। इसमें औद्योगिक सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाला लाखों रुपये का सामान था, जिसमें दस्ताने, सुरक्षा हेलमेट और अन्य सामान शामिल थे। सुबह करीब तीन बजे गोदाम में अचानक आग लग गई।
औद्योगिक कस्बा बावल के सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी के सेफ्टी गोदाम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग को सुबह 3 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर आसपास की कंपनियों को खाली कराया और फिर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन गोदाम में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में सुरक्षा संबंधी सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन
सेक्टर-3 में इंडस्ट्रियल सेफ्टी हाउस के नाम से है गोदाम
सेक्टर-3 में इंडस्ट्रियल सेफ्टी हाउस के नाम से गोदाम है। इसमें औद्योगिक सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाला लाखों रुपये का सामान था, जिसमें दस्ताने, सुरक्षा हेलमेट और अन्य सामान शामिल थे। सुबह करीब तीन बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते हर तरफ धुआं फैल गया। आग की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। कंपनी में सेफ्टी किट से संबंधित प्लास्टिक सामग्री अधिक थी, जिसके कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने का कारण क्या था।
घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन गोदाम में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग पर 4 घंटे में काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। - संजय ढिल्लों, सहायक अग्निशमन अधिकारी