फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 40 दमकल वाहनों ने पाया काबू

विज्ञापन
खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी(रेवाड़ी)। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फिएम इंडस्ट्रीज फैक्टरी में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। रीको फायर इंचार्ज राजू खान ने बताया कि फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी जिसने देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। कंपनी के मालिक भी मौके पर पहुंच चुके हैं। सूचना मिलते ही रीको भिवाड़ी फायर स्टेशन की दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।
बड़ी आग को देखते हुए खुशखेड़ा रीको फायर यूनिट, होंडा कंपनी की फायर यूनिट और नगर परिषद भिवाड़ी सहित तिजारा, टपूकड़ा की करीब 40 से ज्यादा दमकल गाड़ियां और कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हैं। आगजनी के समय कंपनी के सैकड़ों कर्मचारी अंदर ही काम कर रहे थे। सूझबूझ से सभी कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही कुछ सामान को भी बाहर निकाला गया। देर शाम तक आग पर काबू पाया गया। खुशखेड़ा थानाधिकारी हनुमान यादव ने बताया इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें