फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रेवाड़ी के बावल में शॉर्ट सर्किट से कबाड़ के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Wed, 18 Dec 2024 12:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

गोदाम मालिक जीतू चौहान ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पड़ोसियों ने आग लगने की जानकारी देकर बड़ी अनहोनी को टालने में मदद की। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
रेवाड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के बावल में नैहचाना रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में सोमवार को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास अफरातफरी मच गई और बिजली का खंभा भी पिघल गया। पड़ोसियों ने तुरंत घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखे सामान को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


गोदाम मालिक जीतू चौहान ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पड़ोसियों ने आग लगने की जानकारी देकर बड़ी अनहोनी को टालने में मदद की। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें