फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ में लगी आग

Tue, 17 Feb 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आग बुझाते फायर कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बावल। औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-4 में सोमवार की दोपहर एक कंपनी के पास पड़े कबाड़ में आग लग गई। हादसे के कारण क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

दोपहर के समय राहगीरों ने कबाड़ के ढेर से धुआं उठता देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से कबाड़ जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना पाकर करौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें