फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाईवे पर डंपर से टकराए परचून से लदे कैंटर में लगी आग

Sun, 12 Jul 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
परचून के सामान से भरे वाहन में लगी भीषण आग। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को गांव मालपुरा के पास स्थित होटल के सामने परचून के सामान से भरा कैंटर एक डंपर से पीछे से टकरा गया। हादसे में कैंटर में आग लग गई जिससे उसमें लगा सामान जलकर राख हो गया। चालक ने कैंटर से निकलकर जान बचाई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड धारूहेड़ा की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित रहा। आग बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई।
फायर ब्रिगेड धारूहेड़ा के प्रभारी देशराज यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया। टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे आग आसपास के अन्य वाहनों तक नहीं फैल सकी।
विज्ञापन

हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। चालक पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि कैंटर में लदा परचून का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा कैंटर के आगे चल रहे डंपर से टकराने के कारण हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

परचून के सामान से भरे वाहन में लगी भीषण आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें