फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोबाइल पार्ट्स की कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी आग, बुझाने में लगा एक घंटा

Wed, 21 Oct 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर-5 स्थित डीबीजी कंपनी के स्क्रैप यार्ड में आग बुझाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बावल (रेवाड़ी)। औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित डीबीजी कंपनी (मोबाइल पार्ट्स कंपनी) के स्क्रैप यार्ड में मंगलवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में यार्ड में रखा स्क्रैप का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर विभाग की टीम और बावल पुलिस पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

विजयदशमी की छुट्टी होने के कारण कंपनी में कर्मचारी मौजूद नहीं थे। इसके चलते किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। डीबीजी कंपनी में मोबाइल फोन के पार्ट बनाए जाते हैं। विजयदशमी के दिन सुबह करीब 11 बजे कंपनी के स्क्रैप यार्ड में अचानक आग लग गई।
शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई, लेकिन कुछ देर बाद यार्ड से धुआं उठने लगा। वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की नजर धुएं पर पड़ी तो उसने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कंट्रोल रूम के माध्यम से दमकल गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। स्क्रैप यार्ड में आग फैलने के कारण उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे तक प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग से स्क्रैप यार्ड में रखा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीमों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया, जिससे नुकसान को बढ़ने से रोकने में मदद मिली। छुट्टी होने के कारण परिसर में कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं थी, इसलिए किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
कंपनी के स्क्रैप यार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से स्क्रैप के अलावा कंपनी के अन्य हिस्सों को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाईहै। जांच के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।
वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी कारणों की जांच की जा रही है। -रणवीर, प्रभारी, बावल थाना


आग की प्रमुख घटनाएं

-18 मार्च 2025 धारूहेड़ा : कूलर और मशीनों के स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में सुबह आग लगी थी। रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा और भिवाड़ी से 10 से अधिक दमकल गाड़ियां आग बुझाने पहुंची थीं।
-7 मई 2026, यूटीएल सोलर फैक्टरी, बावल : फैक्टरी में आग लगने से लाखों रुपये के सामान के नुकसान हुआ था। अंदर फंसे करीब 20 श्रमिकों को सुरक्षित बचाया गया था।
-19 मई 2026, जीएलएस केमिकल फैक्टरी बावल : सेक्टर-5 स्थित केमिकल फैक्टरी में भीषण आग और धमाकों की घटना हुई थी। घटना की जांच हुई और औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल उठे थे।
-19 मई 2026, धारूहेड़ा : आलमगीर-राजपुरा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली इकाई में भी आग लगी थी।-
-14 जून 2026, धारूहेड़ा : मालपुरा क्षेत्र की शॉक एब्जॉर्बर बनाने वाली कंपनी में मशीन में आग लगी। पुलिस और दमकल विभाग ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया था। कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया था।
-26 जुलाई 2026, गोकलगढ़ में प्लाईवुड गोदाम : वुड स्टूडियो के शोरूम और गोदाम में सुबह करीब छह बजे आग लगी थी। करीब 10 दमकल गाड़ियों ने लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।
विज्ञापन

24 सितंबर 2026, बावल औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-3 : दो औद्योगिक इकाइयों में भीषण आग लगी थी। 15 से अधिक दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें