फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायर कर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौला थाना पुलिस ने गांव जलियावास में हवाई फायर कर हमला करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जलियावास निवासी सुशील के रुप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जलियावास निवासी लक्ष्मण ने बताया था कि 20 जनवरी को श्साम करीब आठ बजे वह गांव के चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान कैंटर गाड़ी में सवार होकर आए गांव निवासी नरेंद्र व सुशील लोगों के साथ झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके उसके साथ झगड़ने लगे। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथी वीरसिंह व सज्जन सिंह उर्फ डंडा को भी बुला लिया। उसके बाद चारों आरोपी हवाई फायर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को एक आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें