फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत में लापरवाही पर दोषियों पर हो एफआईआर : विजय

Sat, 01 Aug 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विजय सोमाणी - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय नव चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक विजय सोमाणी ने जर्जर सड़कों की मरम्मत में लापरवाही बरतने में दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमाणी ने भिवानी उपायुक्त के उस निर्णय की सराहना की, जिसमें सड़क हादसों के लिए जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही गई है। उन्होंने मांग की कि रेवाड़ी में भी लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
उन्होंने सर्कुलर रोड पर महाराजा अग्रसेन चौक से नाई वाली चौक तक खुले बरसाती नालों के ढक्कनों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मानसून के बाद लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद, पंचायती राज और अन्य संबंधित विभागों को युद्धस्तर पर सड़क मरम्मत कार्य शुरू करना चाहिए। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन जन आंदोलन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें