फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सात पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। ओमेक्स ग्रीन मिडोसिटी रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी खिजूरीवास में फर्जीवाड़े के आरोप सामने आए हैं। सोसाइटी के पूर्व मंत्री और सचिव अजीत सिंह की ओर से अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर किए जाने के बाद सात पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

आरोप लगाया गया है कि 4 सितंबर 2025 को अजीत सिंह के त्यागपत्र देने के बाद आरोपियों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार किए, फर्जी हस्ताक्षर किए और पुरानी बैठकों के रिकॉर्ड में काट-छांटकर नई कार्यकारिणी का पंजीकरण करा लिया। 10 अगस्त और 7 सितंबर 2025 की बैठकें हुई ही नहीं लेकिन उनकी फर्जी कार्यवाही तैयार कर सहकारिता विभाग में 18 सितंबर 2025 को नई कार्यकारिणी का पंजीकरण कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें