रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि जिनके यूजी परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं, वे प्रवेश पोर्टल पर रिजल्ट अपडेट करें। नए अभ्यर्थी भी एलएलबी, एलएलएम, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमसीए, एमफार्मा, मास्टर ऑफ सोशल वर्क और अन्य पीजी में 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता, सीटों और शुल्क संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संवाद