फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 300 रुपये लगाया जुर्माना

Sun, 15 Mar 2026 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने के मामले में अदालत ने एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए 300 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह निर्णय रेवाड़ी की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. रेणु सोलखे की अदालत ने सुनाया।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल थाना रेवाड़ी की ओर से हरिप्रकाश सिंह निवासी गांव पातूहेड़ा के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 159 के तहत शिकायत दर्ज की गई थी। आरोप था कि 23 दिसंबर 2025 को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अपना वाहन नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ा कर दिया और मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारी के निर्देशों का पालन नहीं किया।
मामला 12 मार्च को अदालत में पेश होने पर अपना दोष स्वीकार कर लिया और ट्रायल की मांग नहीं की। सुनवाई के बाद अदालत में 300 रुपये का जुर्माना लगाया और आदेश दिया कि यदि जुर्माना अदा नहीं किया जाता है तो सात दिन की साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। मौके पर जुर्माना भर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें