फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट

Sat, 02 Nov 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मोहल्ला संघी का बास में रंजिश के चलते दो परिवारों में लाठी-डंडे चले। इससे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दरअसल एक मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने करीब डेढ़ साल पहले पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्रेम विवाह किया था। पीड़ित के मुताबिक शादी के बाद से ही लड़की के परिवार वाले नाराज थे। उस समय भी लड़की के भाई और अन्य परिजनों ने उनके परिवार पर हमला किया था। तभी से पड़ोसी परिवार रंजिश मानता आ रहा है। बुधवार की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में ही सोए हुए थे। पास में ही एक मंदिर हैं। यहां पर 15-20 लड़के शराब पी रहे थे। आरोपी उनके घर के बाहर आ गए और अभद्र भाषा का उपयोग करने लगे। इस दौरान दोनों ही पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि पहले हम लोगों पर हमला हुआ था। फिलहाल दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


वर्जन:
दोनों पक्षों के बीच रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने शिकायत दी थी। इस पर दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
- नरेश कुमार, चौकी इंचार्ज, गोकल गेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें