मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के गांव बिठवाना निवासी एक महिला ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मारपीट आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
गांव बिठवाना निवासी रोशनी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बलवंत सिंह व उसके बेटे ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। इस मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।