फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिरेंद्र हत्याकांड के पांचवें आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 25 Jun 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। थाना कोसली पुलिस ने बिरेंद्र हत्याकांड में एक और आरोपी गांव भाकली निवासी भरत उर्फ राहुल उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई। मामले में चार आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव भाकली निवासी आशा ने एफआईआर में कहा था कि उसका बेटा पवन आर्मी में पठानकोट में तैनात है। वह गत 7 जून को खेल का अभ्यास करने के लिए पहले हिसार आया था। इसके बाद वह ताऊ पूर्ण सिंह के घर पर कुआं पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

पवन को रात को ही ड्यूटी पर लौटना था। पिता बिरेंद्र उसे कोसली छोड़कर घर पर वापिस लौट रहे थे। गांव के श्मशाम घाट के पास भाकली निवासी भरत उर्फ राहुल उर्फ बाबा, उसके भाई दीपक, राहुल उर्फ सीडी, गांव भोतवास भोंदू निवासी राहुल व विनय ने एक शादी समारोह में हुए झगड़े की रंजिश के चलते पति बिरेंद्र को रोक लिया।
इन लोगों ने उसके पति बिरेंद्र के साथ मारपीट की। उनके पति जान बचाने के लिए घर की तरफ भागकर आ गए। सभी आरोपी गाड़ी में बैठकर पीछा करते घर की तरफ आ गए और उनके पति को मारने लगे। आरोपियों ने पहले कुल्हाड़ी से वार किया फिर गोली मारकर उनके पति बिरेंद्र की हत्या कर दी।
गली के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन उसके पति को अस्पताल ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कोसली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले में चार आरोपी गांव भोहतवास भोंदू निवासी विनय कुमार व गांव भाकली निवासी दीपक,राहुल उर्फ सीडी, कुलदीप उर्फ 502 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गाय था। पुलिस ने मौके से दो कारतूस व दो खोल बरामद किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें