रेवाड़ी। पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत विभिन्न अपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने बताया कि 8 आरोपियों को 97 बोतल अवैध देशी, 1 बोतल अंग्रेजी शराब, 8 लीटर लाहन व 18 बोतल बियर केसाथ गिरफ्तार किया गया। 4 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उससे 2 अवैध देशी कट्टे, 2 देशी पिस्टल व 1 कारतूस बरामद किया है।
एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उससे 210 ग्राम गांजा बरामद किया है। जुआ खेलते 2 आरोपियों को पकड़ा और 13,840 की राशि बरामद की है। 11 उद्घोषित पकड़े गए हैं। अरेस्ट वारंट जारी होने पर 7 आरोपी को काबू किया गया है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत लेन ड्राइविंग की अवहेलना करने पर 228 वाहनों के चालान किए हैं। अन्य अपराधिक पुराने मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।