फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्राओं को दी स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग की जानकारी

Thu, 19 Nov 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मॉर्निंग ग्लोरी पब्लिक सोसाइटी अभियान शुरू करते। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। मॉर्निंग ग्लोरी पब्लिक सोसाइटी की ओर से मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ बुधवार को जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों की सात हजार छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना ने पोपली कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है। इसके प्रति समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता विकसित करना जरूरी है। किशोरियों को सही जानकारी मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
डॉ. सुमन यादव ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, सैनिटरी पैड के सही उपयोग, सुरक्षित निस्तारण, संतुलित खानपान और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने भ्रांतियों और झिझक को दूर करने पर जोर दिया। छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंफलेट और सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था की प्रधान सलोनी सिंगला ने कहा कि अभियान विभिन्न विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसका लक्ष्य छात्राओं को जागरूक करना है।
जैन समाज के प्रधान मोहित जैन, प्रबंधक विनय जैन, मनोज जैन, अमित जैन और प्रधानाचार्य सुनीता पारीक मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें