फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए छात्राओं को किया प्रेरित

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एकजुट विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने एनएसएस स्वयंसेविकाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रेणु और डॉ. इंदु के मार्गदर्शन में स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बबीता और रितिका ने हरियाणवी नृत्य, कंचन ने कविता, तनु ने राजस्थानी नृत्य और छवि ने भाषण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें