फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तापमान में गिरावट के साथ ठंड का होने लगा अहसास

Fri, 10 Oct 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मौसम बदलने के साथ ही तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और रात में हल्की ठंड पड़ने लगी है जबकि दोपहर में धूप होने से गर्मी लग रही है। न्यूनतम तापमान भी लगातार कम हो रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अब ठंड का अहसास होने लगा है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी मौसम प्रणाली मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी करके आगे निकल जाएगी, जिससे इलाके में एक बार फिर से मौसम शुष्क होने लगेगा।
हवाओं की दिशा उत्तरी पश्चिमी होने से धीरे-धीरे मौसम साफ और शुष्क होने लगेगा, जिससे इलाके में दिन के तापमान में हल्की बढ़त जबकि रात्रि तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर फिजाओं में मीठी गुलाबी ठंड घुलने लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने सुबह और शाम को आमजन मीठी मीठी ठंड का अहसास होना शुरू होने लगा है। अभी कड़ाके की ठंड के आसार नहीं हैं, क्योंकि दिन के तापमान में अभी सामान्य के आसपास बने रहेंगे। इलाके से उमसभरी पसीने वाली गर्मी का अंत हो चुका है और शीत ऋतु का आगमन हो चुका है।
-
बीमारियों से बचने के लिए सतर्कता जरूरी
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. दीपक यादव ने बताया कि अचानक मौसम के बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, एलर्जी, खांसी और पेट संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। बुजुर्ग और बच्चों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ठंड और उमस से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीएं, हल्का और संतुलित भोजन करना चाहिए। मौसम के अनुसार गर्म या हल्के कपड़े पहनना चाहिए। सुबह-सुबह हल्की ठंडक के कारण गर्म कपड़े पहनना जरूरी हो गया है, जबकि दोपहर में उमस के चलते बाहर निकलना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें