फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में पत्नी उत्पीड़न से तंग एएसआई ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 18 Oct 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मृतक, एएसआई कृष्ण यादव
विज्ञापन
डहीना (रेवाड़ी)। जैनाबाद गांव में शुक्रवार की सुबह हरियाणा पुलिस के एएसआई कृष्ण यादव (40) ने अपने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह गुरुग्राम में तैनात थे और छुट्टियों में अपने पैतृक गांव आए थे। मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट मिला है जिसमें कृष्ण कुमार ने आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी और ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में कृष्ण यादव ने आरोप लगाया कि पत्नी इंदू ने उनके खिलाफ बार-बार पुलिस को शिकायत देकर उन्हें परेशान किया। कृष्ण ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि पत्नी और ससुरालियों के कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया है।

कृष्ण यादव दो बच्चों के पिता थे। उनकी पत्नी इंदू दिल्ली में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। कृष्ण यादव साल 2004 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे और उनकी पहली पोस्टिंग नारनौल में हुई थी।
विज्ञापन


घटना की पुष्टि चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि कृष्ण यादव ने सुसाइड नोट में पत्नी पर प्रताड़ना और परेशान करने का आरोप लगाया है। इसके आधार पर कृष्ण यादव के पिता नरदेव यादव की शिकायत पर पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। परिवार के मुताबिक, कृष्ण यादव अपने बच्चों और परिवार के प्रति जिम्मेदार व्यक्ति थे और यह कदम घरेलू तनाव के चलते उठाया।

-

प्रदेश में 11 दिन के अंदर पुलिसकर्मी की खुदकुशी की यह तीसरी घटना

7 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर आईपीएस पूरण कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर लिया था। उन्होंने 8 पेज का सुसाइड नोट और एक पेज की वसीयत छोड़ी थी। अभी यह मामला शांत नहीं हुआ था कि रोहतक में साइबर सेल में कार्यरत एएसआई संदीप लाठर ने 14 अक्तूबर को खेत में बने कमरे में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड से पहले संदीप लाठर ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और 4 पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें आईपीएस वाई पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। अब जैनाबाद गांव में शुक्रवार की सुबह हरियाणा पुलिस के एएसआई कृष्ण यादव (40) ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

-
वर्जन
जैनाबाद गांव में हरियाणा पुलिस के एएसआई कृष्ण यादव ने फंदे से लटक कर जान दे दी। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें एएसआई ने आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी और ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। -रजनीश कुमार, चौकी प्रभारी, डहीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें