फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: दो साल के मासूम की पिता ने की हत्या, दीवार से पटका सिर, फिर खुद पर कुल्हाड़ी से किया वार

Sat, 27 Sep 2025 02:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी भिवाड़ी

सार

पिता अपने दो साल के मासूम बेटे को कमरे में ले गया और दरवाजा बंद करके मासूम के सिर को बार-बार दीवार पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों और परिवार में आक्रोश है। वहीं, पिता ने खुद पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। डिटेल में पढ़ें खबर... 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिजारा कस्बे के रामनगर गांव में साजिद ने अपने दो वर्षीय मासूम बेटे अरहान की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी कुल्हाड़ी से घायल कर लिया। घायल के ताऊ इस्माइल ने जेरोली थाने में मामला दर्ज करवाया है। तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि थाना अधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल की जांच की। एफएसएल टीम भी बुलाई गई। 

विज्ञापन


दीवार से पटका मासूम का सिर 

जांच में पता चला है कि साजिद ने अपने बेटे को एक कमरे में बंद कर उसके सिर को दीवार से पटक कर हत्या की है। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से खुद पर वार लिया। साजिद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

हिंसक स्वभाव का है आरोपी

थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि साजिद एक गुस्सैल और हिंसक स्वभाव का व्यक्ति है। वह पहले भी मामूली बात पर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर चुका है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की असल वजह जानने के लिए साजिद से पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश 

इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। घायल साजिद की पत्नी वकीला ने बताया कि वह अपनी मां उस्मानी के साथ घर के आंगन में खाट पर लेटी हुई थी। अचानक उसका पति उसके दो साल के बेटे को लेकर कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली। इसी दौरान उसने बच्चे की हत्या कर दी। काफी शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में एक साइड में उसका दो वर्षीय बेटा पड़ा था। वहीं, लहूलुहान साजिद एक तरफ पड़ा था। दोनों को तिजारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढ़ें: Haryana Crime: निर्माणाधीन फैक्टरी से मिला अधजला शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें