फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-शाहजहांपुर रोड पर गांव मोहनपुर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गिर गए। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिला अलवर के गांव कांकर निवासी सतीश कुमार अपने पिता किशोर कुमार के साथ बाइक पर रेवाड़ी आ रहे थे। गांव मोहनपुर के समीप एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से किशोर को रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए जयपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा सतीश कुमार की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें