फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रॉपर्टी विवाद में पिता-पुत्र पर किया हमला, वीडियो वायरल

Sun, 21 Apr 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। जिले के बावल कस्बे में प्रॉपर्टी विवाद के चलते पिता-पुत्र पर हमला कर दिया गया। दोनों पर लाठियां बरसाई गईं। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बावल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बावल निवासी धर्मबीर सिंह ने बताया कि उसके पास पिता होशियार सिंह का फोन आया कि बावल में सरकारी अस्पताल के पास कुछ लोग झगड़ा कर रहे है। इस पर धर्मबीर भी मौके पर पहुंच गया। धर्मबीर का आरोप है कि आरोपी उसके पिता के साथ झगड़ा कर रहे थे। उनके कपड़े तक फाड़ दिए थे। जब पिता का बचाव शुरू किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।
धर्मबीर के सिर, पैर और मुंह पर काफी चोटें आई। लोगों ने धर्मबीर और होशियार सिंह को छुड़ाया। पहले दोनों को बावल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया। दोनों ने मेडिकल रिपोर्ट और घटना के वीडियो को सबूत के तौर पर पुलिस को शिकायत दी। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से भी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

वर्जन
दोनों पक्षों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते झगड़ा हुआ। दोनों पक्ष के लोगों को चोट लगी है। दोनों तरफ से शिकायत भी मिली है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।- लाजपत, थाना प्रभारी बावल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें