फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बागवानी मेले में हिस्सा लेने 19 को करनाल जाएंगे किसान

Tue, 15 Sep 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उद्यान विभाग की ओर से 19 व 20 सितंबर को महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय (करनाल) में प्रथम बागवानी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में भाग लेने के लिए जिले के किसानों को 19 सितंबर को सुबह बस से करनाल ले जाया जाएगा। किसान बस में अपनी सीट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन

मेले में किसानों को बागवानी से संबंधित नई तकनीकों, फसलों और खेती के आधुनिक तरीकों की जानकारी मिलने का अवसर मिलेगा। किसान मेले में पहुंचकर विशेषज्ञों से जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
किसान अधिक जानकारी और सीट बुकिंग के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। बावल, रेवाड़ी और धारूहेड़ा ब्लॉक के किसान गोविंद, खोल ब्लॉक के किसान रेखा तथा डहीना और कोसली ब्लॉक के किसान मनजीत से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें