फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किसानों को अनुदान पर मिलेगा समर मूंग का बीज, यहां करें आवेदन

Sun, 09 Apr 2023 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सरकार द्वारा दालों को बढ़ावा देने के लिए एक लाख एकड़ क्षेत्र में समर मूंग की खेती के लिए किसानों को हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों के माध्यम से बीज वितरित किया जाएगा। इच्छुक किसान समर मूंग का बीज प्राप्त करने के लिए 10 अप्रैल तक मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि किसानों को समर मूंग के बीज की 25 प्रतशित कीमत अदा करनी होगी तथा 75 प्रतिशत कीमत हरियाणा बीज विकास निगम द्वारा संबंधित कृषि उप निदेशकों से ली जाएगी। सरकार के निर्णय अनुसार इस योजना की निगरानी उपायुक्त द्वारा की जाएगी। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में दालों को बढ़ावा देने के लिए समर मूंग के बीज का वितरण किया जाएगा। समर मूंग का बीज प्राप्त करने के लिए विभाग की वेबसाइट पंजीकरण के लिए 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। एक किसान तीन एकड़ के लिए केवल 30 किलोग्राम बीज खरीद सकता है। पंजीकरण के लिए किसान को एक पहचान पत्र, आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र अथवा किसान कार्ड अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें