पंचायत भवन का उद्घाटन करते मंत्री ओम प्रकाश धनखड़
- फोटो : Rewari
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। इसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की सोच है कि किसानों की समृद्धि से ही देश का हित निहित है। धनखड़ सोमवार को गांव मालपुरा में पंचायत भवन का उद्घाटन करने उपरांत जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने का काम कर रही है कि किसानों को आधुनिक बीज, पर्याप्त बिजली आपूर्ति एवं सरल बाजार सुविधा हासिल हो सके ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने मालपुरा में
बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण के लिए 17 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा.अरविंद यादव, सफाई आयोग के चैयरमेन कृष्ण कुमार, डीडीपीओ डॉ एसी कौशिक, नगर पार्षद अशोक जोशी, सरपंच मलखान सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।