फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 06:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने बुधवार को भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के जिला प्रधान रामकुमार ने किया।
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि यह समझौता किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाएगा। अमेरिका में खेती पर भारी सब्सिडी दी जाती है, जबकि भारत में बड़ी संख्या में छोटे किसान खेती पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

यदि अमेरिका से गेहूं, चावल, डेयरी उत्पाद, दालें, फल, ड्राई फ्रूट्स और अन्य कृषि उत्पाद बिना आयात शुल्क के भारत में आएंगे तो भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएंगे। विदेशी डेयरी उत्पादों के आयात से लाखों दुग्ध उत्पादक परिवारों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। समझौते से लघु उद्योगों को भी नुकसान होगा और विदेशी कंपनियों का बाजार पर दबदबा बढ़ेगा।
विज्ञापन

किसान नेता ने बताया कि इस समझौते में अमेरिका से आने वाले सामान पर भारत में कम या शून्य शुल्क लगेगा। वहीं, भारतीय उत्पादों पर अमेरिका अधिक टैरिफ लगाएगा। किसान हितों की रक्षा के लिए संयुक्त किसान मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने दिल्ली जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। शेर सिंह मीरपुर सहित कई कार्यकर्ता प्रदर्शन में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें