फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में बनाया जाए किसान व सैनिक सदन : लक्ष्मण सिंह

Thu, 13 Mar 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 24बजट सत्र के शून्य काल की कार्यवाही के दौरान रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बजट सत्र के शून्य काल के दौरान रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने क्षेत्र की कई लंबित मांगें उठाईं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से बातचीत कर क्षेत्र की मांगों को जल्द पूरा कराने का आग्रह किया। उन्होंने रेवाड़ी में किसान और सैनिक सदन बनाने की मांग की।

विधायक ने कहा कि रेवाड़ी में जिला न्यायालय का भवन काफी छोटा है। भवन के पीछे एचएसवीपी की खाली जमीन है, वहां भवन का विस्तार कराकर नई बिल्डिंग बनाई जाए। जिला सचिवालय का भवन भी छोटा है जिसके चलते अनेकों कार्यालय बाहर बने हुए हैं। रेवाड़ी में कृषि सदन बनाया जाए, ताकि कृषि से संबंधित सभी विभागों के कार्यालय एक ही छत के नीचे आ जाए। यहां एक सैनिक सदन का भी निर्माण कराएं।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि रेवाड़ी-अलवर रेलवे लाइन के भाड़ावास रोड़ पर फ्लोइओवर बनाया जा रहा है। इस फ्लाइओवर के दोनों ओर साइडों में सर्विस लेन मात्र छह फिट छोड़ी गई है, जिसके चलते स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग अपनी जमीन देने को तैयार है, सरकार जमीन अधिग्रहण कर इस मार्ग को चौड़ा कराने का कार्य करें, ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके। 2015 में पूर्व सीएम मनोहरलाल ने राजकीय ब्वॉयज कॉलेज की घोषणा की थी। इस कॉलेज की कक्षाएं तो शुरू हो गई है, लेकिन कॉलेज को भवन अभी तक नहीं मिल पाया है। सरकार जल्द से जल्द भवन बनाने का कार्य करें।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि खरखड़ा से भिवाड़ी जाने वाले 75 फुटा रोड़ का निर्माण अधूरा पड़ा है। जमीन अधिग्रहण होने के बावजूद यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस मार्ग को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। नगर परिषद का भवन काफी पुराना जर्जर व छोटा है। यह भवन जल्द ही कंडम घोषित हो सकती है, इसलिए एचएसवीपी की दो एकड़ जमीन पर नया भवन बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें