फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ृषि कानूनों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए शहर से लेकर गांवों में निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
रेवाड़ी बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते कामरेड राजेंद्र। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। सामाजिक संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर 21 से 23 मार्च तक किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए उद्देश्य से रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क से बाइक रैली निकाली गई। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट कामरेड राजेंद्र सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में जारी जन आंदोलन को मजबूत किया जाए। बाइक रैली रेवाड़ी से शुरू होकर नांगल मूंदी, चौकी नंबर-2, बेरली, जाटूसना, लाला, रोहड़ाई, करावारा मानकपुर, जैतपुर, चिल्हड़, जांट, मीरपुर, ततारपुर, तुर्कियावास, सुनारिया, असदपुर, खटावली, मसानी व जौनावास आदि गांव से होते हुए वापस रेवाड़ी पहुंची।
इसके बाद 22 मार्च को गांव-गांव जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और किसान आंदोलन के समर्थन में ग्रामसभाओं का आयोजन करेंगे। 23 मार्च को टिकरी बॉर्डर पर प्रदेश स्तरीय शहीदों की याद में यादगार सभा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान नेता रामकुमार, अमर सिंह राजपुरा, अमृतलाल, अजय सिंह, संदीप खटावली, नरेश तुर्कियावास, मोहनलाल ततारपुर, शेखर सैनी, आकाश मीरपुर, अंकुर, पवन कुमार, सुरेंद्र रोहिल्ला, करण श्योराण, सुनील कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार, रोहन व अमरदेव सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें