फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेवानिवृत्ति पर शिक्षक रामेहर सिंह को दी विदाई

विज्ञापन
सेवानिवृत्ति पर शिक्षक रामेहर सिंह को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ व पंचायत प्रतिनिधि। स्रोत: स्कू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव नेहरूगढ़ स्थित स्कूल में पीआरटी शिक्षक रामेहर सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य विनोद यादव ने की जबकि सरपंच आशीष प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर गुरु महिमा का गुणगान किया।
प्राचार्य विनोद यादव और मुख्याध्यापक देशराज ने कहा कि रामेहर सिंह मेहनती, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रहे हैं। उन्होंने अपने लगभग 22 वर्ष के सेवाकाल में विभिन्न स्थानों पर शिक्षा सेवाएं दीं जिनमें से पिछले करीब 10 वर्षों से वह नेहरूगढ़ स्कूल में कार्यरत थे। सरपंच आशीष प्रजापति ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवाकाल का एक अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में रामेहर सिंह के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर राजेंद्र, पंच प्रताप सिंह थानेदार, सुभाष यादव, अनिल प्रवक्ता, सतपाल, अंकित, प्रवीण, अशोक शास्त्री, प्रवीण डीपीई, अरविंद, राजेंद्र, सुशीला सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें