फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सैनिक स्कूल में बारहवीं के कैडेट्स को दी विदाई

Fri, 21 Mar 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में कक्षा बारहवीं के कैडेट्स के लिए विदाई समारोह में एकत्रि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड। गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित समारोह में कक्षा बारहवीं के कैडेट्स को विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य कैप्टन ब्रिजकिशोर ने किया।
विद्यालय के कप्तान कैडेट हर्ष ठाकरान के नेतृत्व में नौवें बैच में अध्ययनरत कक्षा बारहवीं के 54 कैडेट्स ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परंपरा के अनुरूप पासिंग आउट परेड में मुख्यातिथि को सलामी दी। कक्षा 6 से 11 के कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, अभिनय की प्रस्तुति दी। कैडेट हर्ष ठाकरान को मिस्टर एसएसआरडब्ल्यू, कैडेट मयंक को मिस्टर परफेक्ट व कैडेट रोहित को मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब दिया गया। प्राचार्य ने कहा कि कैटेड्स सात वर्षों के दौरान ग्रहण की गई शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन को जीवनपर्यंत बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं के कैडेट्स को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कक्षा बारहवीं के कैडेट्स के द्वारा दीप हस्तांतरण कर कर्तव्य निर्वहन का दायित्व कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों को सौंपा। विद्यालय परफेक्ट कैडेट शशि शेखर ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम के अंत में विशेष भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय कर्मचारीगण, कैडेट्स एवं परिजन उपस्थित रहे।उनके साथ उप प्राचार्या विंग कमाण्डर सुनैना चाहार, विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी मेजर जयसिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें