कुंड। खंड खोल के बीईओ अशोक कुमार नांदल के रोहतक स्थानांतरण होने पर बीईओ, बीआरसी एवं एबीआरसी स्टाफ की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
समारोह की अध्यक्षता खंड की वरिष्ठतम प्राचार्य संतोष कुमारी ने की जबकि मुख्य वक्ता के रूप में साहित्यकार एवं प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया उपस्थित रहे। संतोष कुमारी ने उनके कार्यकाल को सराहनीय बताया, वहीं सत्यवीर नाहड़िया ने उनके छोटे लेकिन प्रभावी कार्यकाल को प्रेरणादायक एवं रचनात्मक बताया।
कार्यक्रम में एबीआरसी अनुराधा चौहान, दिनेश कुमार और सुनील प्रधान ने उनके कार्यों से जुड़े संस्मरण साझा किए। इस दौरान विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली और नांदल को स्मृति चिह्न भेंट दीं।