डहीना। सीहा रेलवे फाटक पर सर्वोदय कंपनी की ओर से पुल बनाने से पहले सर्विस रोड न देने के विरोध में आवाज उठती ही जा रही है। वहीं जबरन वाया मसीत-डहीना के रास्ते 5 रुपये से लेकर 10 रुपये तक बस किराया बढ़ने से जनता पर भार बढ़ गया है।
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन और जन कमेटी ने फैसला लिया है कि बढ़ा किराया 7 नवंबर तक वापस नहीं लिया तो 8 नवंबर को रेवाड़ी जनरल मैनेजर सड़क परिवहन डिपो कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए राजेंद्र सिंह एडवोकेट और जन कमेटी के संयोजक कैलाश चंद ने बताया कि किराये में बढ़ोतरी नाजायज, गैरकानूनी है। वाया मसीत-कंवाली व डहीना की दूरी और सीधी वाया रेलवे फाटक की दूरी 500 मीटर का भी फर्क नहीं है। फिर यह बढ़ोतरी क्यों की गई है। राजेंद्र सिंह ने कहा कि 8 नवंबर को जीएम कार्यालय से बस अड्डा पर नियमित धरना शुरू किया जाएगा।