फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आर्य समाज मंदिर में परिवार रक्षा यज्ञ आयोजित

Mon, 24 Aug 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
परिवार रक्षा पर्व मनाते आर्य समाज के लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। आर्य समाज मंदिर में सोमवार को परिवार रक्षा पर्व पर परिवार रक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक प्रवक्ता आचार्य रामतीर्थ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और कल्याण के लिए पवित्र श्रावण मास में यज्ञ का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

हरिओम शास्त्री ने कहा कि पितृभक्त श्रवण कुमार जैसी सेवा और समर्पण की भावना जब परिवारों व समाज में व्याप्त होगी, तभी कांवड़ यात्रा की सार्थकता सिद्ध होगी। इस अवसर पर शाश्वत, वेदांश और श्रुति ने ईश्वर भक्ति के मंत्र एवं भजन प्रस्तुत किए।
आर्य देशराज ने कहा कि पवित्र हृदय ही भगवान का मंदिर है। गोसेवक हेड मास्टर जय सिंह ने सेवा के माध्यम से स्वयं में सुधार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के सुधार से परिवार और समाज का सुधार स्वत: होता है। अहंकार का त्याग और कर्तव्यों का पालन करने से परिवार एवं समाज में होने वाले विवादों को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। सभी बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक रूप से शांति पाठ किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दयानंद आर्य, देशराज, प्रभु दयाल, अमर सिंह, भरपूर, राजेंद्र, नरोत्तम, लोकेश आर्य, सुरजीत आर्य, अनिल आर्य, आलोक कमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें