फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारिक पेंशनर्स को सदस्यता में शामिल किया जाए : एसोसिएशन

विज्ञापन
फोटो : 25कार्यकारिणी समिति की बैठक करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय पंजाब नैशनल बैंक पेंशनर्स एवं रिटायरिज एसोसिएशन यूनिट की कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन अनाज मंडी में में जीत सिंह टाइगर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक की शुरुआत जिला सचिव नारायण सिंह तंवर के स्वागत संबोधन के साथ हुई।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत से पूर्व एसोसिएशन के सदस्य अशोक शर्मा के अचानक निधन के कारण उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
रेवाड़ी एसोसिएशन के नए सदस्य कर्मवीर सिंह यादव का एसोसिएशन की ओर से अभिनंदन किया गया। एसोसिएशन की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक परिवारिक पेंशनर्स को सदस्यता में शामिल किया जाए ताकि संगठन और अधिक सुदृढ़ और सक्रिय हो।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त स्टाफ के लिए मेडिकल बीमा पॉलिसी से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आईबीए की पॉलिसी सहित अन्य कंपनियों की पॉलिसियों पर भी विचार व्यक्त किए गए।
आगामी दीवाली पर्व पर सदस्यों को उपहार देने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। उपहार खरीदने और वितरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए 6 सदस्यीय परचेज कमेटी का गठन किया गया।
बैठक के अंत में अध्यक्ष जीत सिंह टाइगर ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि एसोसिएशन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से ही संगठन मजबूत और प्रभावशाली बन सकता है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए। बैठक का उद्देश्य न केवल सदस्यता बढ़ाना और बीमा जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाना था बल्कि रिटायर पेंशनर्स के कल्याण और उनकी सहभागिता को सुनिश्चित करना भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें